मातृ दिवस पर नव वेलफेयर सेवा समिति एनजीओ द्वारा एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सीतापुर/सिधौली। नव वेलफेयर सेवा समिति एनजीओ द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर सिधौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलरिया में एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्ग महिलाओं को माताओं के सम्मान और उनकी देखरेख के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के सचिव इमरान मंसूरी ने कहा कि माताएं हमारे जीवन की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में वृद्ध महिलाओं की देखभाल, सम्मान और सुरक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने उपस्थित लोगों को बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मातृ दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और सेवा का संकल्प है।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने माताओं के सम्मान एवं सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने महिलाओं को जागरूकता संबंधी जानकारी भी प्रदान की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0