यदुनंदन सिंह की सफलता पर परिवार व ग्रामीणों में गर्व का माहौल

Apr 11, 2026 - 18:08
 0  62
यदुनंदन सिंह की सफलता पर परिवार व ग्रामीणों में गर्व का माहौल

सीतापुर। विकास खंड पहला क्षेत्र के ग्राम नया गांव (थाना रामपुर कलां) निवासी यदुनंदन सिंह ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर समीक्षा अधिकारी (RO) का पद हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।

यदुनंदन सिंह वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही (आरक्षी) पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में अयोध्या पुलिस लाइन में तैनात हैं। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने लगातार अध्ययन जारी रखा और अपने लक्ष्य को हासिल कर मिसाल पेश की।

शैक्षिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, महमूदाबाद से पूरी की। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू पॉलिटेक्निक, महमूदाबाद से सिविल ट्रेड में डिप्लोमा प्राप्त किया।

उनके पिता स्व. रामेन्द्र सिंह नलकूप विभाग में चालक थे, जिनका वर्ष 2019 में निधन हो गया था। उनकी माता महेशा गृहिणी हैं। परिवार में बहन अंबेश्वरी, भाई दुर्गेश कुमार (एनसीसी ऑफिसर), युगराज सिंह (लेखपाल की तैयारी में) तथा ललित कुमार (सिंचाई विभाग, सिधौली में क्लर्क) शामिल हैं।

यदुनंदन सिंह की इस सफलता पर परिवार और ग्रामीणों में गर्व का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, विनीत यादव, अमित यादव, गंगा राम यादव, अक्षय यादव, नीलेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0