बिजली समस्याओं के समाधान हेतु 30 मई को गोंदलामऊ पावर हाउस में लगेगा जनसुनवाई शिविर: मनीष रावत

May 27, 2026 - 20:38
 0  71
बिजली समस्याओं के समाधान हेतु 30 मई को गोंदलामऊ पावर हाउस में लगेगा जनसुनवाई शिविर: मनीष रावत

सीतापुर। सिधौली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु 30 मई 2026, शनिवार को प्रातः 9:00 बजे गोंदलामऊ पावर हाउस में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सिधौली विधायक मनीष रावत द्वारा जिलाधिकारी सीतापुर को भेजे गए पत्र के माध्यम से दी गई।

पत्र में बताया गया है कि क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों को ट्रांसफार्मर खराब होने, आधे गांव में बिजली न आने, एक फेस बिजली आने, जर्जर तार टूटकर गिरने तथा 11 हजार लाइन के तार नीचे होने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पावर हाउस कर्मचारियों द्वारा फोन न उठाने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं।

इन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस शिविर में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। शिविर में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनकर मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

विधायक मनीष रावत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि जनसुनवाई शिविर में सभी विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें, ताकि जनता की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Bahumulya Janta बहुमूल्य जनता राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र, सीतापुर उत्तर प्रदेश से प्रकाशित।