जिला कारागार सीतापुर का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक
सीतापुर। जिलाधिकारी सीतापुर डॉ. राजागणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार सीतापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान चलाए गए तलाशी अभियान में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
अधिकारियों ने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीतापुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0