सिधौली में सीओ कपूर कुमार का सम्मान समारोह सम्पन्न

Apr 10, 2026 - 18:32
 0  142
सिधौली में सीओ कपूर कुमार का सम्मान समारोह सम्पन्न

सिधौली। क्षेत्राधिकारी सिधौली श्री कपूर कुमार के जिला मुख्यालय सीतापुर में नगर क्षेत्राधिकारी पद पर स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद सामाजिक सेवा संस्थान, सिधौली में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पहल फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत सिधौली के अध्यक्ष श्री गंगाराम राजपूत रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् गुरुजी आर. डी. वर्मा ने की। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने श्री कपूर कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल, संवेदनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार डॉ. देवेंद्र कश्यप ‘निडर’ ने अपने काव्यपाठ के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा—

"यहां ये देखकर लगता चरागों की तरह हो तुम,

जहां पर आप जाएंगे, इलाका जगमगाएगा।"

उन्होंने सीओ साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रभावशाली कविता भी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. चंद्रशेखर प्रजापति द्वारा किया गया। समारोह में स्थानीय पत्रकार, समाजसेवी, अधिवक्ता, सभासद, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस दौरान पुष्पेंद्र यादव, एडवोकेट राम प्रकाश यादव, मुन्नन शुक्ल, अविनाश मधुर, जवान सिंह, संजीव राजपूत, नेहा सिंह, राकेश गुप्ता, आदित्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

समारोह के अंत में सभी ने श्री कपूर कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0