डेढ़ लाख रुपये के भुगतान को लेकर पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार

Jun 10, 2026 - 12:29
 0  4
डेढ़ लाख रुपये के भुगतान को लेकर पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार

सीतापुर। सिधौली क्षेत्र के ग्राम बांकीपुर निवासी सकील अंसारी ने अपने ही गांव की अवध ट्रेडिंग कम्पनी फर्म पर डेढ़ लाख रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार लगभग एक वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के अंतर्गत ब्लॉक पहला की ग्राम पंचायत गुलौली में पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रही अवध ट्रेडिंग कम्पनी को जीएसटी जमा करने के लिए 1,50,000 रुपये उधार दिए थे।

सकील अंसारी का कहना है कि फर्म द्वारा उन्हें डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया गया था और दो माह के भीतर भुगतान का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें उनका पैसा वापस नहीं मिला है।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बार आरआरवी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (RRV Infra Pvt. Ltd.) के एजीएम से संपर्क किया, जहां उन्हें लगातार यह कहकर आश्वस्त किया जाता रहा कि कंपनी को एनसीसी (NCC) से भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, जब उन्होंने स्वयं एनसीसी कार्यालय में जानकारी की तो पता चला कि संबंधित भुगतान जारी किया जा रहा है, लेकिन आरआरवी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संबंधित फर्म को भुगतान नहीं किया गया है।

भुगतान न मिलने से आहत सकील अंसारी ने जिलाधिकारी सीतापुर से न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही उनका पैसा वापस नहीं किया गया तो वह अवध ट्रेडिंग कम्पनी तथा आरआरवी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध संबंधित अधिकारियों को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Bahumulya Janta बहुमूल्य जनता राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र, सीतापुर उत्तर प्रदेश से प्रकाशित।