तंबौर में AIPJA की बैठक संपन्न, 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' पर जिला मुख्यालय में होगा भव्य आयोजन
तंबौर/सीतापुर। आगामी 30 मई को 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 'ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन' (AIPJA) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। तंबौर स्थित गांजर इंटर कॉलेज में आयोजित इस बैठक का नेतृत्व एसोसिएशन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने किया।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर बल देते हुए तंबौर यूनिट का विस्तार किया गया। इसके तहत संपूर्ण बेहटा ब्लॉक क्षेत्र को शामिल करते हुए पदाधिकारियों और सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।पत्रकारिता के हितों और संगठन के दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य से बैठक में कई नए पत्रकारों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई गई।
चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा के साथ पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर संगठन से जुड़े क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार साथी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0