11 हजार बिजली की लाईन टूटने से खेतों में लगी भीषण आग, किसानों को भारी नुक़सान
खैराबाद ब्लॉक क्षेत्र में 11 हजार वोल्टेज बिजली लाइन का तार गिरने से भीषण आग, सैकड़ों किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख, जनपद सीतापुर के खैराबाद ब्लॉक अंतर्गत गुरपालिया से लेकर शांति नगर तक के क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार अचानक गिर गया, जिससे खेतों में आग लग गई।
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया l तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली कई बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, सैकड़ों किसानों की फसल जलकर राख लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान किसानों की मेहनत पर पानी फिरा, ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ
जर्जर तारों की समय पर मरम्मत नहीं की गई स्थानीय ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया किसानों की मांग प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनों की तत्काल मरम्मत कराई जाए यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि छोटी सी लापरवाही किस तरह किसानों के लिए बड़ी तबाही बन सकती है।
रिपोर्टर अजय कुमार यादव
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0