बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2026 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि विधायक मनीष रावत और विशिष्ट अतिथि विधायक रामकृष्ण भार्गव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सिधौली-सीतापुर। स्थानीय तहसील के बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2026 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि विधायक मनीष रावत और विशिष्ट अतिथि विधायक रामकृष्ण भार्गव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार एसोसिएशन सिधौली क्षेत्र की जनता को सस्ते में न्याय दिलाने का कार्य करे। उन्होंने तहसील स में टीन शेड लगाने की बात कही।
मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने स्तर से हर संभव मदद करने की बात कही। कार्यकारिणी के अध्यक्ष शिव शंकर यादव व महामंत्री गुड्डन द्वारा आये हुए अतिथियों का फूल माला व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश गौतम ने अध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह,महामंत्री गुड्डन ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिग्विजय शुक्ला "मुन्नन" व समाजसेवी एडवोकेट मोहम्मद नासिर,आशीष यादव, पंकज यादव, संयुक्त मंत्री सतीश रावत व कोषाध्यक्ष परवीन जहां बेगम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष चित्रकेश यादव ने किया,समापन की घोषणा एल्डर्स कमेटी के अजय पाल सिंह ने किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव के द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह दिया गया।
इस अवसर पर रामपाल भार्गव ,सुशील शुक्ल, रामकुमार द्विवेदी,प्रदीप सिंह,प्रवीण अवस्थी, सच्चिदानंद शुक्ल,संजय दीक्षित अनुराग पाण्डेय,मधुकर मिश्र, हेमनाथ गौतम,प्रभात अग्निहोत्री सहित बार एसोसिएशन महमूदाबाद, महोली,मिश्रिख के भी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0