फलदार पेड़ों पर चल रहा आरा, ग्रामीणों में रोष
सिधौली (सीतापुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के कुछ ही दिनों बाद सिधौली क्षेत्र के नदवनगढ़ी गांव में आम और जामुन के फलदार पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगातार फलदार पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फलदार एवं छायादार पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रिशू सिंह के द्वारा पेड़ो की कटाई की जा रही है कटाई करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बिना किसी भय के इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते फलदार पेड़ों की कटाई नहीं रोकी गई तो क्षेत्र में हरित आवरण को भारी नुकसान पहुंचेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0