खोया मोबाइल ट्रैक कर मालिक को सौंपा, सीतापुर पुलिस की सराहनीय पहल
सीतापुर में पुलिस द्वारा खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द करने का सराहनीय कार्य किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदीय पुलिस को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग करने तथा खोए/लावारिस सामान को सुरक्षित रूप से उसके असली स्वामी तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मिश्रिख बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण एवं थाना मछरेहटा के प्रभारी निरीक्षक प्रभात गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही की।
थाना मछरेहटा पुलिस ने एक गुमशुदा एंड्रॉइड मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर सफलतापूर्वक बरामद किया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल को उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल सौंप दिया गया।
मोबाइल वापस पाकर उसके मालिक ने सीतापुर पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की इस पहल की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0