यूपी पंचायत चुनाव 6 महिनों के लिए टले, अब ग्राम प्रधान ही होगें अगले 6 माह के लिए प्रशासक

May 26, 2026 - 11:21
 0  4
यूपी पंचायत चुनाव  6 महिनों के लिए टले, अब ग्राम प्रधान ही होगें अगले 6 माह के लिए प्रशासक

लखनऊ। योगी सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है 6 महीनों के लिए मौजूदा प्रधानों को प्रशाशक बनाया गया है, योगी सरकार ने प्रधानों को दी सौगात।

बताते चले की यूपी में मौजूदा प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को पूरा होना था लेकिन योगी सरकार ने इस कार्यकाल को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है, यूपी कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने साफ़ कर दिया है की प्रधानों का कार्यकाल अगले 6 महीने तक बढ़ाने को लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी है।

 आपको बताते चले की यूपी में 57694 प्रधानों को प्रशाशक बनाया गया है जहां पहले ब्लॉक के ऐडियो प्रशाशक के तौर पर काम करते थे वही अब ग्राम प्रधान के ही हाथ में ग्राम की बागडोर होगी, और अगले 6 महीने तक प्रधान गांव के विकास कार्य कर सकेंगे, यूपी में लगभग 14 करोड़ वोटर है जो की अपना मत देकर प्रधानों को चुनते है उनके लिए भी ये खुशखबरी से कम नहीं है क्यूकी उनके गांव में अगले 6 महीना जो काम नहीं हुआ वो भी होने का वक़्त मिल जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Bahumulya Janta बहुमूल्य जनता राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र, सीतापुर उत्तर प्रदेश से प्रकाशित।