जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोपी फरार, पुलिस की लगातार दबिश
सीतापुर/लखनऊ। जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपित मोहम्मद कलीम पुत्र सैयद अली, निवासी ग्राम रहीमाबाद, थाना खैराबाद, जनपद सीतापुर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना अलीगंज (लखनऊ) में मुकदमा दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी स्वयं को माफिया मुख्तार अंसारी का भांजा बताकर लोगों पर प्रभाव जमाने का प्रयास करता था। पुलिस के अनुसार उसका एक सहयोगी पहले ही गिरफ्तार होकर जिला कारागार लखनऊ में निरुद्ध है तथा वह जेएनपीडब्ल्यू-82 प्रकरण का भी आरोपित बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार सीतापुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना खैराबाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी अपने आपको घरौंडा ग्रुप ऑफ कंपनी का प्रबंध निदेशक (एमडी) बताता है।
मामले में उसका सहयोगी बताए जा रहे रमाकांत यादव, निवासी थाना सिधौली, जनपद सीतापुर, स्वयं को उक्त कंपनी का निदेशक बताता था। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध भी लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी अलीगंज एवं इंस्पेक्टर मड़ियांव की टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0