सिधौली में गूंजा ‘जय गौ माता’—संतों के सानिध्य में सैकड़ों लोगों ने सौंपा प्रार्थना पत्र
सिधौली/सीतापुर। राष्ट्रव्यापी गौ माता सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत तहसील सिधौली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संतों के सानिध्य में बड़ी संख्या में गौ भक्तों एवं स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर गौ रक्षा एवं गौ वंश संरक्षण के समर्थन में सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र सौंपा। कार्यक्रम में संत प्रकाशानंद सरस्वती जी, महंत विमलानंद सरस्वती जी महाराज, आचार्य राम नारायण शास्त्री, आचार्य प्रमोद पंचमेश सहित अनेक संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर ओम प्रकाश पांडे, कमल पांडे, मनोज गौ सेवा वाला, अजय मिश्रा, अतुल तिवारी उर्फ भैया जी, धीरज मिश्रा, प्रवीण अवस्थी, प्रिंस अवस्थी, प्रसाद बाजपेई, टिंकल तिवारी, अमित मिश्रा, राम निवास विश्वकर्मा, टिंकज शुक्ला, धर्म प्रकाश गुप्ता, आशुतोष पांडे, सौम्य गुप्ता, शिवा शर्मा, आयुष सोनी, आरडी वर्मा (गुरु जी), ज्ञानेश पाल, सदृश कनोड़िया, विशाल यादव,प्रखर सिंह, मन्नू लाल तिवारी, राम किशोर मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। तेज धूप के बावजूद कई गांवों से आए गौ भक्त नंगे पैर सड़कों पर चलकर तहसील पहुंचे और व्रत रखकर श्रद्धा एवं संकल्प के साथ तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपा।
कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार सिधौली को प्रार्थना पत्र सौंपा गया। “जय गौ माता, जय गोपाल” एवं “प्रभु दिनदयाल” के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। साथ ही सभी श्रद्धालुओं ने तहसील परिसर में सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। देशभर की तहसीलों में एक साथ चल रहे इस अभियान के तहत सिधौली में भी लोगों का उत्साह देखने योग्य रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0