युवा नेतृत्व को नई जिम्मेदारी संदीप कुमार कन्नौजिया बने कन्नौजिया युवा शक्ति फेडरेशन के जिला मीडिया प्रभारी
सीतापुर जिले में युवा नेतृत्व को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। कन्नौजिया युवा शक्ति फेडरेशन (KYSF) ने संदीप कुमार कन्नौजिया को संगठन का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष यक्ष शशिकांत रंजक द्वारा लिया गया। संदीप कुमार कन्नौजिया की नियुक्ति को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी और समाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी। नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी संदीप कुमार कन्नौजिया ने कहा कि वह संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह सभी साथियों के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। संगठन की और से यह भी अपेक्षा जताईं गई कि संदीप कुमार कन्नौजिया सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों को सफल बनाएंगे। इस नियुक्ति को जिले में समाजिक और युवा शक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0