मिही फाउंडेशन ने केक काटकर मनाया मातृ दिवस व महिलाओ को किया जागरूक

May 11, 2026 - 08:37
 0  13
मिही फाउंडेशन ने केक काटकर मनाया मातृ दिवस व महिलाओ को किया जागरूक

सीतापुर। सिधौली क्षेत्र के टेड़ई कला में Mihi Foundation द्वारा संचालित May I Help You Project के अंतर्गत मातृ दिवस बड़े उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समुदाय की महिलाओं एवं प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान, संघर्ष, प्रेम एवं समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना था। इस अवसर पर महिलाओं के साथ संवाद, प्रेरणादायक चर्चा तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने मातृत्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को यह महसूस कराया गया कि एक माँ केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती है। आयोजन के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं समानता का सकारात्मक संदेश समाज तक पहुँचाया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “जब महिलाएँ सम्मान और अवसर पाती हैं, तब समाज प्रगति और संवेदनशीलता की ओर बढ़ता है। माँ का सम्मान, समाज का सम्मान है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Bahumulya Janta बहुमूल्य जनता राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र, सीतापुर उत्तर प्रदेश से प्रकाशित।