नन्हे कदमों का भव्य स्वागत: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में मना प्रवेश उत्सव

Apr 28, 2026 - 20:44
 0  4
नन्हे कदमों का भव्य स्वागत: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में मना प्रवेश उत्सव

संवाददाता --ज्ञानेश पाल 

 पीएम केंद्रीय विद्यालय, गोमतीनगर में कक्षा प्रथम के नव प्रवेशित बच्चों के लिए ‘प्रवेश उत्सव’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ उप-प्राचार्या संगीता सक्सेना एवं प्रधानाध्यापक दिनेश निखार भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य व शिक्षकों ने कक्षा प्रथम में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। बच्चों को चॉकलेट व टॉफी देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। विद्यालय परिसर को गुब्बारों और आकर्षक रंगोली से सजाया गया था।

इस अवसर पर प्राचार्य संजीव अग्रवाल ने अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। पीएम योजना के तहत हमारा लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देना है। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं और खेल-कूद की गतिविधियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।” उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील भी की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य और कविता पाठ प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। नन्हे बच्चों ने तितली और फूल बनकर कविताएं सुनाईं, जिसे देखकर सभी अभिभावक भाव-विभोर हो गए।

नव प्रवेशित बच्चों के अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की। अभिभावक रमेश गुप्ता ने कहा, “इस तरह के आयोजन से बच्चे स्कूल से जल्दी जुड़ते हैं और उनका डर खत्म होता है।” तो वही नए स्कूल को पकड़ नव निहालों के चेहरे भी खिले उठे।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Bahumulya Janta बहुमूल्य जनता राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र, सीतापुर उत्तर प्रदेश से प्रकाशित।