ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन

May 12, 2026 - 20:10
 0  23
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन

सीतापुर। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान का संघ के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय सहाय, महासचिव सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं राजा टोडरमल स्मारक समिति जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, जिला पंचायत प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता सहित ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश दीक्षित, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मुकुल मिश्रा, लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष सुभाष गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को जिले के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में तत्सत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, अग्रिम, करन एवं इंदू रानी द्वारा सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। पूरी टीम को भी सम्मानित किया गया। सीतापुर के प्रसिद्ध कवि अमरेंद्र सिंह चौहान ने अपनी कविताओं के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया, जिसकी सभी ने सराहना की।

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र जोशी ने मुख्य अतिथि को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सीतापुर जिला मुख्यालय पर पत्रकारों के बैठने हेतु प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराया जाए। फील्ड कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ होने वाली मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाई जाए तथा पत्रकारों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।

इसके अतिरिक्त खबरों से नाराज होकर पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने, बिना मजिस्ट्रेट जांच के एफआईआर दर्ज न किए जाने, सूचना का अधिकार अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराने, उत्तर प्रदेश पत्रकार सुरक्षा कानून को सख्ती से लागू करने, पत्रकारों के लिए 10 लाख रुपये की निःशुल्क बीमा योजना लागू करने तथा जिला प्रशासन स्तर पर 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी करने सहित अन्य मांगें रखी गईं।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अनिरुद्ध कुमार, मंडल उपाध्यक्ष चंदन कश्यप, प्रदेश सचिव दाऊद खान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव, जिला संगठन मंत्री एडवोकेट अरुण कुमार नाथ सिंह, सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, कोषाध्यक्ष हरिशंकर, जिला सचिव अनुराग पाठक, विसवां तहसील सचिव अमरीश कुमार, तहसील अध्यक्ष अनूप मिश्रा, विसवां नगर उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह, जिला सचिव शुभकरन लाल, जिला सचिव अखिलेश गौतम, जिला सचिव वीरेंद्र वर्मा, वरिष्ठ सचिव समीम कौसर, जिला उपाध्यक्ष रामू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शायर एवं साहित्यकार यासीन इब्ने उमर, मान्यता प्राप्त पत्रकार कुलदीप राठौर, “जब बोलेगा हिंदुस्तान” के संपादक राजा करन सिंह, आर्नव न्यूज़ के संपादक सतीश आर्य, परिधि समाचार के ब्यूरो चीफ एसके तूफानी, ब्यूरो चीफ भयंकर सिंह, बिंदु प्रकाश ब्यूरो के बिंदु मौर्य, आईवीपी संपादक मनीष मल्होत्रा, नीरज वर्मा, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार यादव (जिला उपाध्यक्ष), अजय कुमार यादव (तहसील अध्यक्ष मिश्रिख) सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

रिपोर्टर अजय कुमार यादव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Bahumulya Janta बहुमूल्य जनता राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र, सीतापुर उत्तर प्रदेश से प्रकाशित।