अक्षमाला बनेगी शिक्षा विभाग की सुन्दर पहचान: उप शिक्षा निदेशक
खैराबाद। अक्षमाला शिक्षा विभाग की सुन्दर पहचान बनेगी क्योंकि इस पत्रिका का कथ्य और कलेवर बहुत आकर्षक है। यह बात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), खैराबाद-सीतापुर में संस्थान की वार्षिक पत्रिका “अक्षमाला” का भव्य लोकार्पण करते हुए उप-शिक्षा निदेशक/प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कही।
पत्रिका के आधार स्तम्भ व पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अक्षमाला पत्रिका में विविधता में एकता समाहित है। इसमें जन मानस को दिशा दिखाने के आलेख व कविताओं का अनूठा संगम है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि अक्षमाला बेसिक शिक्षा विभाग में भी मील का पत्थर साबित होगी।
राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा कि यह पत्रिका केवल बेसिक शिक्षा विभाग के लिए ही उपयोगी नहीं वरन् माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए भी उपयोगी है। इसमें जीवन जीने की कला का मन्त्र दिया है। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया।
इस दौरान महर्षि वेदव्यास संस्कृत महाविद्यालय नैमिषारण्य के प्राचार्य प्रभाकर द्विवेदी, डॉ देवेन्द्र कश्यप निडर, डॉ चन्द्रशेखर प्रजापति, ब्रजपाल, रमाशंकर, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ स्नेह लता वर्मा, सहित शिक्षाविदों, प्रशिक्षुओं आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0